धार में सड़क हादसे में 6 मजदूरों की गयी जान


 

 

मध्य प्रदेश के धार में भीषण सड़क हादसा हुआ है, इंदौर अहमदाबाद राष्ट्रीय राजमार्ग पर मजदूरों से भरे पिकअप वाहन को टैंकर ने पीछे से टक्कर मार दी. जिसमें 6 लोगों की मौत हो गई. मृतकों में 3 नाबालिग भी शामिल हैं. तो वहीं करीब 2 दर्जन  मजदूरों  घायल हो गए जिनका  अस्पताल में इलाज चल रहा है. जानकारी के मुताबिक,  पिकअप वाहन सड़क पर खड़ा था, इसी दौरान तेज रफ्तार में आ रहे टैंकर ने पिकअप को जोरदार टक्कर मार दी. बताया जा रहा है कि पिकअप में करीब 40 मजदूर बैठे थे. टांडा के रहने वाले मजदूर मजदूरी करके घर लौट रहे थे. इस हादसे में 4  की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो लोगों ने अस्पताल में दम तोड़ दिया.घटना के बाद मृतकों के शवों को धार जिला स्पताल पहुंचाया गया, , टैंकर चालक मौके से फरार हो गया है, जिसकी तलाश में पुलिस जुट गई है, फिलहाल इस मामले में तिरला पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है.


By - sagar tv news

06-Oct-2020

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.