घर से भागकर सागर पहुंचे नाबालिग ने सुनाई आपबीती तो बच्चों को अपने साथ ले आयी टीम


 

 

माँ बाप दुनिया में नहीं हैं। और चाचा 9 साल की बहन और उसके साथ मारपीट करते हैं। दादी भी परेशान करती हैं ये कहना है। सागर जिले के जैसीनगर के मनक्याई गाँव में रहने वाले 17 साल के नाबालिग का, जो किसी तरह सागर स्थित चाइल्ड लाइन ऑफिस पहुंचा और आप बीती विशेष किशोर इकाई टीम प्रभारी ज्योति तिवारी को सुनायी। जिसके बाद वो जैसीनगर पुलिस के साथ बच्चों को लेकर गाँव पहुंची। ज्योति तिवारी के मुताबिक 17 साल का नाबालिक बच्चा उनके ऑफिस पहुंचा जहाँ उसने बताया कि मां बाप नहीं है एक 9 साल की छोटी बहन है। दादी घर का काम करवाती है और नहीं करने पर डांटती हैं। साथ ही चाचा भी दोनों के साथ मारपीट करते हैं। उन्होंने बताया की परिवार का घर काफी कच्चा है। और परिवार की स्थिति काफी दयनीय है। बच्चों के चाचा की मानसिक स्थिति ठीक नहीं है। जिसके बाद बच्चों से साथ चलने की बात कही। उनके हाँ कहने पर बच्चे की दादी और चाचा से अनुमति लेने के बाद बच्चों का मेडिकल परीक्षण कराया इसके बाद उन्हें बाल संजीवनी आश्रम भेजा है।


By - sagar tv news

10-Oct-2020

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

बंडा जहरीली शराब कांड के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप! 39 पुलिसकर्मी लाइन अटैच, बड़े पैमाने पर तबादले
by sagar tv news , 21-Sep-2026
सागर में जहरीली शराब का कहर, 19 मौ तें, 112 मरीज भर्ती; 10 आरोपी गिरफ्तार | SAGAR TV NEWS |
by sagar tv news , 07-Sep-2026
Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.