खाद न मिलने से किसानों का फूटा गुस्सा सड़क पर किया चक्काजाम


 

 

सागर जिले के खुरई में खाद न मिलने से नाराज़ किसानों ने चक्काजाम कर दिया। किसानों ने नई उपज मंडी के सामने खुरई पठारी रोड पर प्रदर्शन किया कई किसान पिछले 4 दिनों से सुबह से लाईन में लगकर खाद मिलने का इंतजार कर रहे हैं। नाराज़ किसानों ने किसानों ने सरकार और प्रशासन के खिलाफ नारेबजी की। बताया गया की खुरई में पिछले एक महीने से किसानों को खाद लेने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। किसान खाद लेने के लिये कई दिन तक लाइन में लगे रहते हैं। बिस्तर तक लगाकर रात से सुबह तक इन्तजार करते हैं। लेकिन हाथ कुछ नहीं आता। परेशानियों को लेकर किसानों का गुस्सा फूट पड़ा। और सड़क पर चक्काजाम कर दिया। सुनिए किसानों का क्या कहना है।--------इसके बाद प्रशासनिक अधिकारियों और पुलिस ने पहुंचकर किसानों को समझाइश दी और जाम हटवाया। अधिकारियों ने बताया कि वितरण केंद्र प्रभारी की तबियत खराब होने और पीओएस मशीन एक होने के कारण वितरण केंद्र बंद करके वह चला गया।-


By - sagar tv news

17-Oct-2020

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.