अपने घर वापिस जा रहे पिता पुत्र के साथ ये क्या हो गया


 

 

सागर जिले के बीना- मालथौन रोड पर स्थित बसाहारी टोल प्लाजा के पास एक डीजल टैंकर ने बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। जिसमें बाइक पर सवार तीन लोग  घायल हो गए। जिसमें पिता-पुत्र भी शामिल हैं। घटना की जानकारी मिलते ही 108 एम्बुलेंस मौके पर पहुँची ओर सभी घायलों को लेकर बीना सिविल अस्पताल पहुँची। डीजल टैंकर की टक्कर से 25 वर्षीय जयराम बंजारा सिरोंज, निवासी   23 वर्षीय खेमा बंजारा निवासी बसाहरी़ टाडा और  इसका 13 वर्षीय पुत्र गोलू बंजारा घायल हो गए। सभी घायलों का सिविल अस्पताल में प्राथमिक उपचार किया गया। उसके बाद पिता खेमा बंजारा और  जयराम बंजारा की हालत गंभीर होने पर उन्हें जिला चिकित्सालय सागर रेफर कर दिया गया जबकि पुत्र का इलाज स्थानीय सिविल अस्पताल में जारी है। बताया जा रहा है कि यह लोग बाइक से अपने घर जा रहे थे तभी गांव की गली से निकलकर बीना- मालथौन मुख्य सड़क पर जैसे ही पहुँचे तभी डीजल टैंकर की टक्कर से तीनों घायल हो गए। घटना के बाद डीजल टैंकर चालक टैंकर छोड़कर फरार हो गया। घटना की सूचना मिलने के बाद खिमलासा पुलिस मौके पर पहुँची।


By - sagar tv news

17-Oct-2020

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.