सिख समुदाय के लोगों के बीच आया गुस्सा और भिड़ गए मंत्री वीडियो वायरल


 

 

अशोकनगर जिले के मुंगावली से भाजपा प्रत्याशी ब्रजेन्द्र सिंह यादव का एक वीडियो वायरल हुआ है। जहाँ वो गुस्से में लाल दिखायी दे रहे हैं। आपको दिखायी देगा की सिख समुदाय के लोग बड़ी संख्या में हैं। दरअसल मंत्री ब्रजेन्द्र सिंह गुरुद्वारे में सिख समुदाय के बीच कह रहे हैं। कि उन्होंने अपने कार्यकाल में अभी तक किसी भी सिख समुदाय के व्यक्ति को नाजायज परेशान नहीं किया। अगर किया हो तो बताएं। तभी बैठे मलकीत सिंह बोले हम बताते हैं। इस पर ब्रजेन्द्र सिंह अपनी बात को रोकते हुए बोले पहले आप बोले फिर आपकी बात का जबाब देता हूँ। इस बीच सिख समुदाय के लोगों ने कहा कि हम लोगों ने यहाँ उनको बुलाया है। आप किसी का अपमान न करे। बस फिर क्या था बहसबाजी शुरू हो गयी और दोनों पक्ष आमने सामने आ गए।
पूरी घटना के बाद सिख समुदाय के लोगों ने प्रेस वार्ता की। जिसमें उनके जिला अध्यक्ष भी थे। उनका आरोप था कि हमने मंत्री को कार्यक्रम में बुलाया था जिसमें कुछ कांग्रेस के लोग जबरन आ गए। जबकि हमने उनको नहीं बुलाया था। उनको मना भी किया था। सिख समाज के लोगों ने थाने में शिकायत भी दर्ज कराने की बात कही।
तो वहीँ आरोप लगाने वालों ने भी मंत्री के खिलाफ बहादुरपुर थाने में आवेदन दिया है।
इसके अलावा राज्य मंत्री ब्रजेन्द्र सिंह ने उन लोगों पर जान से मारने की धमकी के अलावा गाली गलौज देने का आरोप लगाया।--


By - sagar tv news

18-Oct-2020

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

बंडा जहरीली शराब कांड के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप! 39 पुलिसकर्मी लाइन अटैच, बड़े पैमाने पर तबादले
by sagar tv news , 21-Sep-2026
सागर में जहरीली शराब का कहर, 19 मौ तें, 112 मरीज भर्ती; 10 आरोपी गिरफ्तार | SAGAR TV NEWS |
by sagar tv news , 07-Sep-2026
Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.