कोविड सेंटर में जमा छलकाते स्वास्थ्यकर्मियों का वीडियो वायरल चार निलंबित


 

 

एमपी के बालाघाट के एक कोविड सेंटर से जाम छलकाते और चिकिन खाते हुए स्वास्थ्यकर्मियों का वीडियो वायरल हुआ है। ये कथित वीडियो और तस्वीर बालाघाट के गायखुरी में स्थित एक कोविड केयर सेंटर की बतायी जा रही है। वीडियो सामने आने के बाद जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग जांच कराने की बात कह रहा है। खैर सवाल उठता है की कोविड सेंटर में शराब और चिकन की पार्टी किसकी अनुमति से की जा रही है। दरअसल कोरोना संक्रमित मरीजों के इलाज के लिए गर्ल्स हॉस्टल परिसर गोंगलई में बनाए गए कोविड केयर सेंटर में ड्यूटी कर रहे चार स्वास्थ्य कर्मियों द्वारा शराब पार्टी करने के मामले को कलेक्टर दीपक आर्य ने गंभीरता से लिया है। और चारों कर्मचारियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। बता दें की यहाँ मरीजों की देखभाल के लिए उप स्वास्थ्य केंद्र खैरी के स्वास्थ्य कार्यकर्त्ता रोमाकांत नगपुरे, नरेश बोहरे, राजेंद्र तुरकर और खेम सिंह सहारे की ड्यूटी लगाई गई थी। शिकायत के बाद कलेक्टर दीपक आर्य के निर्देश पर सीएमएचओ डॉ. मनोज पांडे ने इन चारों कर्मचारियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।


By - sagar tv news

19-Oct-2020

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.