अवैध संबंध में आड़े आ रहे ससुर को बहु ने प्रेमी के साथ मिलकर लगाया ठिकाने


 

 

कुछ समय एक महिला के पति ने ख़ुदकुशी कर ली और अब पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर अवैध सम्बन्ध में आड़े आ रहे अपने ससुर को मौत के घाट उतार दिया। हमले में सास भी घायल हुई थी। ये मामला एमपी के मुरैना जिले से सामने आया। बहू सहित 4 आरोपियों को लूट, डकैती, हत्या के मामले में पुलिस ने गिरफ्तार किया। वहीं चार अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है। एसपी अनुराग सुजानिया ने इस पूरे मामले का खुलासा किया। जानकारी के मुताबिक जिले के रिठौरा थाना क्षेत्रान्तर्गत गांव रिठौरा निवासी हरीसिंह जाटव का पुत्र गन्धर्व जाटव की 4 महीने पहले मौत हो गयी थी। इसकी पत्नी प्रीती के संबंध दो साल पहले से गांव के ही पवन जाटव से थे। घर में पवन के आने जाने का विरोध करने पर प्रीती और पवन ने हरीसिंह, उसकी पत्नी साबोबाई को रास्ते से हटाने की योजना बनायी। इसी के तहत 11 अक्टूबर की रात हरीसिंह की लाठी-डण्डों से हत्या कर दी। वहीं साबोबाई को गंभीर घायल कर दो भैंसें भी ले गये। पुलिस ने जांच पड़ताल कर इस अंधे कत्ल की सभी परतें खोल दीं। जहाँ बहू ने ही मोहब्बत में अंधे होकर प्रेमी के साथ मिलकर इस घटना को अंजाम दिया। घटना में शामिल पवन, प्रीती, रिंकू, होतम सभी को गिरफ्तार कर लिया है


By - sagar tv news

19-Oct-2020

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Sagar- 4 हजार करोड़ की बीना-कटनी तीसरी रेल लाइन तैयार, सागर दमोह की बदलेगी तस्वीर | SAGAR TV NEWS |
by sagarttvnews, 25-Apr-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.