खाद्यान्न पर्ची की सूची से नाम कट जाने से उपभोक्ता परेशान


 

 

खुरई विधानसभा क्षेत्र के करीब 800 उपभोक्ताओं के नाम खाद्यान्न पर्ची की सूची में से कट जाने के कारण उपभोक्ताओं को 3 माह से राशन नहीं मिल रहा है। ऐसे में लोगो को गुजारा करना बड़ा मुश्किल हो रहा है। देखा जाये तो इस समय  त्यौहार भी चल रहे हैं। ऐसे में परेशानी लगातार बढ़ रही है। 3 माह पहले खाद्यान्न पर्ची वाली सूची से इन उपभोक्ताओं के नाम अचानक अलग हो गए। जिससे पीएसओ मशीन में उनका डाटा शो नहीं हो रहा है जिससे इनके हिस्से का खाद्यान्न आना भी बंद हो गया है और राशन दुकान से खाद्यान्न मिल भी नहीं पा रहा है। यह लगातार खाद्य विभाग, एसडीएम कार्यालय, नगर पालिका के चक्कर लगा रहे हैं। खाद्य विभाग ने इन उपभोक्ताओं के नाम दोबारा जोड़ने के लिए जनपद पंचायत खुरई, जनपद पंचायत मालथौन और  नगर पालिका खुरई से ऐसे उपभोक्ताओं की सूची तैयार करा कर भेजी है। इनके दस्तावेज भी अपलोड किए गए हैं। जिससे उनके नाम जुड़ सकें। लेकिन अब तक नाम जोड़ने की कोई कार्रवाई पूरी नहीं हो सकी। ऐसा बताया जाता है कि इन उपभोक्ताओं के नाम 2017 में भी काट दिए गए थे। उसके बाद इन उपभोक्ताओं के नाम दोबारा जोड़े गए थे। लेकिन एनआईसी ने नए पोर्टल पर डाटा शिफ्ट करते समय कोई तकनीकी खामी हुई है, जिससे इन उपभोक्ताओं के नाम पीएसओ मशीन में नहीं आए। पोर्टल से इनके नाम ही गायब हो गए। पोर्टल द्वारा पुरानी सूची लेने की संभावना जताई जा रही है, जिससे इन उपभोक्ताओं के नाम अलग हो गए।*


By - sagar tv news

24-Oct-2020

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

बंडा जहरीली शराब कांड के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप! 39 पुलिसकर्मी लाइन अटैच, बड़े पैमाने पर तबादले
by sagar tv news , 21-Sep-2026
सागर में जहरीली शराब का कहर, 19 मौ तें, 112 मरीज भर्ती; 10 आरोपी गिरफ्तार | SAGAR TV NEWS |
by sagar tv news , 07-Sep-2026
Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.