कांग्रेस विधायकों को पैसो का ऑफर दे रही भाजपा-कमलनाथ


 

 

कांग्रेस विधायक राहुल लोधी के भाजपा में शामिल होने के बाद एक बार फिर ऐन चुनाव के मौके पर खरीद-फरोख्त की चर्चा शुरु हो गई है। पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने अपने निवास पर मीडिया से बात करते हुए भाजपा पर सीधा आरोप लगाया है कि वो कांग्रेस विधायकों को पैसे ऑफर कर रही है। कमलनाथ ने कहा कि मुझे हमारे कई विधायकों के फोन आ रहे हैं ,वह बता रहे हैं कि भाजपा उन्हें प्रलोभन दे रही है ,पैसे का ऑफर दे रही है, एडवांस देने की बात कर रही है। कमलनाथ ने कहा कि भाजपा को 10 नवंबर को आने वाले परिणाम का अभी से अंदेशा हो गया है , इसलिये तो वो परिणाम का इंतजार नहीं कर रही है , सौदेबाजी का खेल अभी से ही शुरू कर दिया है। प्रजातंत्र सौदेबाजी का उत्सव हो गया है ,बिकाऊ उत्सव हो गया है। मैं सौदेबाजी की राजनीति में विश्वास नहीं करता। मैं चाहता तो मैं भी ऐसी राजनीति कर सकता था लेकिन मंै कभी भी सौदेबाजी की राजनीति नहीं करूंगा। भाजपा तो खुद ही कह रही है कि अभी दो-तीन विधायक और आ रहे हैं तो क्या बगैर सौदेबाजी के आ रहे हैं


By - sagar tv news

27-Oct-2020

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.