पीएम आवास के हितग्राही ने आखिर क्यों पिया जहर


 

 

एमपी  के बैतूल में पीएम आवास के हितग्राही द्वारा  कर्ज ना चुका पाने के कारण जहर पीने  का मामला सामने आया हैं। जिसके बाद  गंभीर हालत  में हितग्राही सुभाष विश्वकर्मा को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां उसका इलाज चल रहा है । पुलिस भी इस मामले की जांच कर रही है ।
बता दे की जिले में पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग के माध्यम से उड़दन गांव के हितग्राही सुभाष विश्वकर्मा के पीएम आवास का गृह प्रवेश प्रधानमंत्री से कराने का प्रयास किया गया था उसका निर्माण कर्ज लेकर किया गया है। यह खुलासा तब हुआ जब मकान बनाने के फेर में कर्जदार बनने के कारण सुभाष ने रविवार को जहर पीकर आत्महत्या की  कोशिश की  गंभीर हालत में ग्रामीणों और परिजनों ने उसे इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। परिजनों ने आरोप है कि जिन लोगों से भी मकान बनाने के लिए कर्ज लिया गया था उन्हें अब तक वापस नहीं कर पाए हैं और वे लगातार दी गई रकम वापस मांग रहे हैं। इससे परेशान होकर सुभाष ने अपनी जान देने का प्रयास किया है।दरअसल बैतूल जनपद पंचायत के अंतर्गत आने वाले ग्राम उड़दन में निवास करने वाले सुभाष विश्वकर्मा की पत्नी सुशीला बाई के नाम पर प्रधानमंत्री आवास स्वीकृत किया गया था। इसके लिए मिले 1 लाख 20 हजार रुपये के अलावा करीब 2 लाख रुपये का सुभाष ने कर्ज लेकर दो मंजिला मकान बना लिया। मेहनत मजदूरी करने वाले सुभाष को यह उम्मीद थी कि वह कर्ज की समय पर अदायगी कर देगा लेकिन अब तक 2 लाख रुपये का कर्ज अदा नहीं कर पाया है। 


By - sagar tv news

02-Nov-2020

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

बंडा जहरीली शराब कांड के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप! 39 पुलिसकर्मी लाइन अटैच, बड़े पैमाने पर तबादले
by sagar tv news , 21-Sep-2026
सागर में जहरीली शराब का कहर, 19 मौ तें, 112 मरीज भर्ती; 10 आरोपी गिरफ्तार | SAGAR TV NEWS |
by sagar tv news , 07-Sep-2026
Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.