युवक की खुदकुशी का लाइव वीडियो सामने आने से मामले में आया नया मोड़


 

 

रीवा के समान थाना क्षेत्र अंतर्गत 1 माह पहले  हुए युवक की आत्महत्या के बाद अब नया मोड़ सामने आया है, जिसमें हत्या की आशंका जाहिर करते हुए परिजनों ने कार्यवाही की मांग करते हुए 5 दिन पहले  कलेक्ट्रेट कार्यालय के बाहर आमरण अनशन शुरू किया था, और  कार्यवाही के नाम पर थाना प्रभारी के द्वारा लापरवाही किए जाने की बात कही जा रही थी, वहीं अब युवक की खुदकुशी करने का एक लाइव वीडियो भी सामने आया है। बीते माह रीवा के समान थाना क्षेत्र में 23 साल के  रोशन लाल साकेत ने खुदकुशी जैसा आत्मघाती कदम उठाया था, युवक ने अपने मोबाइल का वीडियो कैमरा चालू किया और उसके बाद अपने मुंह में मास्क व टेप लपेटकर फंदे पर झूल गया था, अगली सुबह जब काफी देर तक वह कमरे से बाहर नहीं निकला तो स्थानीय लोग दरवाजा तोड़कर अंदर पहुंचे जहां उसका शव लटक रहा था, घटना से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई, जिसके बाद स्थानीय लोगो द्वारा पुलिस को सूचना दी गई, युवक के परिजनो ने उसकी हत्या का संदेह जताया था, वहीं एक माह बाद जब पुलिस के द्वारा किसी भी प्रकार की कार्यवाही नहीं की गई तो परिजनों ने कलेक्ट्रेट कार्यालय के सामने आमरण अनशन शुरू कर दिया तब जाकर अब कलेक्टर ने तहसीलदार को मामले की जांच सौंपी है वहीं अब युवक के आत्महत्या का लाइव वीडियो भी सामने आने के बाद मामले में नया मोड़ आगया।  जिसमें युवक फांसी के फंदे पर झूल रहा है,


By - sagar tv news

12-Nov-2020

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.