सागर से नरसिंहपुर पिकनिक मनाने पहुंचे युवकों में से एक नर्मदा में डूबा


 

 

सागर से पिकनिक मनाने नरसिंहपुर जिले के सतधारा घाट पहुंचे युवकों में से एक युवक की नर्मदा नदी में डूबकर मौत हो गई। करेली थाना के एएसआई प्रेमकुमार परतेती के मुताबिक 15 नवम्बर को सागर मकरोनिया निवासी हेमंत विश्वकर्मा अपने साथी मकरोनिया निवासी विनोद दुबे, नंदू, राघवेंद्र यादव, आकाश साहू, सचिन विश्वकर्मा के साथ रविवार को नहाने और पिकनिक मनाने सतधारा आया थे। जहां सभी लोग पुराने पुल के पास बाटी-भर्ता बनाने में लगे थे। तभी हेमंत नहाने नीचे घाट पर चला गया काफी देर तक वापस नहीं आने पर पहले दोस्तों ने उसकी तलाश की और जब हेमंत नहीं मिला तब उन्होंने पुलिस को सूचना दी। घटना के दूसरे दिन 16 नवम्बर को पुराने पुल के नीचे हेमंत का शव मिला। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है।-


By - sagar tv news

17-Nov-2020

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.