डंपर ने कार सवार परिवार को मारी टक्कर मंत्री कमल पटेल ने पहुँचाया अस्पताल


 

 

इंदौर हरदा स्टेट हाईवे के चापड़ा गांव में तेज रफ्तार डंपर ने कार सवार परिवार को टक्कर मार दी। हादसे के समय वहां से गुजर रहे कृषि मंत्री कमल पटेल ने संवेदनशीलता का परिचय देते हुए तत्काल अपनी गाड़ी रुकवाकर पीड़ितों की मदद के लिए दौड़ लगा दी। उन्होंने घायलों को दुर्घटना ग्रस्त कार से उतारकर अपने काफिले में शामिल गाड़ियों से इलाज के लिए रवाना किया। कमल पटेल ने इस रोड पर ओवरलोड दौड़ रहे डंपरों से हादसे की आशंका जताते हुए कुछ देर पहले ही चापड़ा में एसपी और कलेक्टर को सख्त कार्रवाई के लिए निर्देशित किया था। इसके बाद वह जरा ही आगे बढ़े थे तभी यह हादसा हो गया। जानकारी के मुताबिक कार में एक ही परिवार के चार लोग सवार थे। मंत्री ने घायलों का इलाज करने डॉ. से फोन पर बात की। इसके बाद उन्होंने घटना स्थल से ही पुलिस और प्रशासन के अधिकारियों से चर्चा कर मौके पर मौजूद डंपर को जब्त करने के निर्देश दिए। साथ ही ओवरलोड तेज रफ्तार डंपरों के खिलाफ अभियान चलाने के निर्देश दिए हैं


By - sagar tv news

20-Nov-2020

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

बंडा जहरीली शराब कांड के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप! 39 पुलिसकर्मी लाइन अटैच, बड़े पैमाने पर तबादले
by sagar tv news , 21-Sep-2026
सागर में जहरीली शराब का कहर, 19 मौ तें, 112 मरीज भर्ती; 10 आरोपी गिरफ्तार | SAGAR TV NEWS |
by sagar tv news , 07-Sep-2026
Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.