टीचरों की मनमानी से परेशान स्कूल की छात्राएं करती रहती हैं इंतजार


 

 

दमोह जिले के पथरिया विकासखंड अंतर्गत आने वाले सरकारी कन्या स्कूल में मनमानी के चलते बच्चे परेशान हैं। क्योंकि यहाँ समय पर टीचर नहीं पहुँचते हैं। जिससे बच्चे गेट के बाहर ही स्कूल खुलने का इंतजार करते हैं। जब सागर टीवी न्यूज़ के संवाददाता 11 बजे मौके पर पहुंचे तो स्कूल गेट के बाहर 20 से ज्यादा छात्राएं स्कूल परिसर का ताला खुलने का इंतजार कर रही थी। और स्कूल में कोई भी शिक्षक मौजूद नही था। कभी भी आ जाओ कभी भी चले जाओ शिक्षकों के साथ कुछ ऐसा सिस्टम है। इस संबंध में जब स्कूल के प्रभारी प्राचार्य सुभाष जैन से बात की गई तो वो भड़क गए और बोले की 11:00 बजे के बाद स्कूल खोलने का समय है। जब समय निर्धारित है तो छात्राएं जल्दी क्यों आ जाती हैं। तत्काल मामले की जानकारी जिला शिक्षा अधिकारी को दी गयी जिस पर उन्होंने लापरवाह शिक्षकों पर कार्यवाही करने की बात कही। सवाल उठना लाजिमी है की आखिर कब तक बच्चियां ऐसे ही परेशान होती रहेंगी।
इसके अलावा ग्रामीण क्षेत्रों में बनी कई स्कूलों में करोड़ों की लागत से शौचालय का निर्माण तो करा दिया। लेकिन उनकी हालत आज बेहद ख़राब है।-


By - sagar tv news

20-Nov-2020

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.