नकली ऑयल बेचते पाए गए ये 4 दुकानदार,मामला दर्ज


 

 

सागर जिले के खिमलासा में नकली ऑयल बेचे जाने पर कंपनी की शिकायत के आधार पर स्थानीय थाने में 4 दुकानदारों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। जानकारी के मुताबिक सी-3 कंसल्टेंट इंडिया प्राइवेट लिमिटेड आथोराईज्ड केस्ट्रोल ऑयल के ऑपरेशन मैनेजर सतीश चंद्र  कालका नई दिल्ली निवासी ने शिकायत की थी कि खिमलासा में कुछ दुकानों पर केस्ट्रोल कंपनी के नाम से नकली ऑयल बेचा जा रहा है। पुलिस द्वारा जांच की गई तो मालथौन रोड स्थित कान्हा ऑटो पार्ट्स से केस्ट्रोल एक्टिव फोर टी 900 एमएल के 14 ऑयल के डिब्बे नकली मिले, जिसकी कीमत 4 हजार 592 रुपए है। इसी तरह शिवानी ऑटो पार्ट्स से 3 डिब्बे कीमत 984 रुपए, पोद्दार ऑटो पार्ट्स से 5 डिब्बे कीमत 1640 रुपए और  केस्ट्रोल एक्टिव फोर टी 1 एल के तीन डिब्बे जिनकी कीमत 1062 रुपए, शांति ऑटो पार्ट्स से 14 डिब्बे कीमत चार हजार 592 रुपए नकली ऑयल के मिले, जिन्हें जब्त किया गया है। पुलिस द्वारा चारों दुकानदारों के खिलाफ कॉपीराइट एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है।


By - sagar tv news

23-Nov-2020

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

बंडा जहरीली शराब कांड के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप! 39 पुलिसकर्मी लाइन अटैच, बड़े पैमाने पर तबादले
by sagar tv news , 21-Sep-2026
सागर में जहरीली शराब का कहर, 19 मौ तें, 112 मरीज भर्ती; 10 आरोपी गिरफ्तार | SAGAR TV NEWS |
by sagar tv news , 07-Sep-2026
Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.