गाना बजाने के विवाद में भतीजे ने छीनी चाचा की साँसे || SAGAR TV NEWS ||


 


एमपी के सागर जिले के बांदरी थाना क्षेत्र के हनुमंत पहाड़ी गांव से एक सनसनी खेज मामला सामने आया है। जहां गाना बजाने को लेकर चाचा भतीजे में कहा सुनी और नौबत मारपीट तक जा पहुंची। इसके बाद गुस्साय भतीजे कन्हैया यादव ने अपने चाचा विजय यादव के सर पर हमला क्र दिया जिससे वह घायल हो गया। ईलाज के लिए ले जाते समय अस्पताल पहुंचने से पहले रस्ते में उसकी मौत हो गई। घटना को लेकर खुरई एसडीओपी सुमित किरकिट्टा ने बताया कि देर रात कन्हैया अपने खेत में काम करने वालो के साथ खाना बना रहा था। और गाना बजा रहा था। पास में विजय का भी खेत लगा हुआ है जहां गाना बजाने को लेकर चाचा भतीजे के बीच कहासुनी हुई। और झगड़ा भी हुआ आवेश में आकर आरोपी कन्हैया ने विजय पर हमला किया जिससे उसकी मौत हो गई है। आरोपी पुलिस हिरासत में है।


By - sagar tv news

23-Nov-2020

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Sagar- 4 हजार करोड़ की बीना-कटनी तीसरी रेल लाइन तैयार, सागर दमोह की बदलेगी तस्वीर | SAGAR TV NEWS |
by sagarttvnews, 25-Apr-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.