थाने के अंदर टीआई से कांग्रेस विधायक की हुई जमकर तू तड़ाक- वीडियो वायरल


 

 

एमपी के आगर से कांग्रेस के नव निर्वाचित विधायक विपिन वानखेड़े और बड़ौद प्रभारी JS मंडलोई के बीच जमकर बहसबाज़ी हुई है। वो भी थाने के अंदर, इसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जिसमें विपिन वानखेड़े जोर से चिल्लाते हुए नज़र आ रहे हैं। इस मामले ने जमकर तूल पकड़ लिया है। जानकारी के मुताबिक विपिन वानखेड़े बड़ौद कांग्रेस ब्लाक अध्यक्ष प्रेम सिंह तँवर पर सरकारी कार्य में बाधा का प्रकरण दर्ज होने के मामले को लेकर थाने पहुँचे थे। उन्होंने पुलिस पर भाजपा के दबाव में काम करने का आरोप लगाया। और विधानसभा में भी मुद्दा उठाने की बात कही है। बता दें की बिजली विभाग के अधिकारियो की शिकायत पर बड़ौद पुलिस ने पिछले दिनों ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष प्रेमसिंह तंवर पर मामला दर्ज किया था। और पुलिस उन्हें गिरफ्तार करने पहुंची थी। जिसके बाद थाने पहुंचे विपिन वानखेड़े की टीआई से बहस हो गयी।
वहीँ इसके बाद कांग्रेस विधायक और उनके अन्य साथियों के खिलाफ बड़ौद थाने में सरकारी काम में बाधा सहित अन्य धाराओं में मामला दर्ज हुआ है।-


By - sagar tv news

25-Nov-2020

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Sagar- 4 हजार करोड़ की बीना-कटनी तीसरी रेल लाइन तैयार, सागर दमोह की बदलेगी तस्वीर | SAGAR TV NEWS |
by sagarttvnews, 25-Apr-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.