आंखों में लाल मिर्च का पाउडर फेक कर पैसो से भरा बैग छुड़ा ले गए बदमाश


 

 

सागर जिले के बीना में 24 घंटे में दो बड़ी लूट की घटनाएं सामने आई हैं । पहली घटना शहर के राय कॉलोनी में निवास करने वाली 35 वर्षीय प्रीति कुर्मी के घर में दोपहर के समय दो नकाबपोश घुस गए और क़ट्टे की नोक पर लूट को अंजाम दिया और जाने से पहले प्रीति कुर्मी और उसकी 14 साल की बेटी  के हाथ पैर बांधकर किचन में बंद करके चले गए। घटना के समय मां-बेटी घर पर अकेली थी। घर से सोने-चांदी के करीब 1 से सवा लाख रुपए के जेवर लेकर आरोपी भाग गए। बाईट। ... वही दूसरी घटना पाठक वार्ड निवासी वकील खूबचंदानी के साथ हुई। जब वकील खूबचंदानी बड़ी बाजार से अपनी दुकान बंद करके घर  जा रहे थे। जैसे ही घर के पास पहुंचे तो तीन नकाबपोशों ने उनकी आंखों में लाल मिर्च का पाउडर डाल दिया और उनका 25 हजार रुपए से भरा बैग लेकर भाग गए।  आरोपियों से बैग छुड़ाने की कोशिश के दौरान एक नकाबपोश ने वकील खूबचंदानी पर चाकू से हमला कर दिया। जिससे वह घायल हो गए आस पड़ोस वालों ने हमलावरों को पकड़ने की कोशिश कीलेकिन  वह भागने में सफल हो गए।


By - sagar tv news

26-Nov-2020

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

बंडा जहरीली शराब कांड के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप! 39 पुलिसकर्मी लाइन अटैच, बड़े पैमाने पर तबादले
by sagar tv news , 21-Sep-2026
सागर में जहरीली शराब का कहर, 19 मौ तें, 112 मरीज भर्ती; 10 आरोपी गिरफ्तार | SAGAR TV NEWS |
by sagar tv news , 07-Sep-2026
Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.