मानवता कलंकित महिला को परिवार के लोगों ने सरेराह निर्वस्त्र कर बुरी तरह पीटा || STVN INDIA ||


 

 

टीकमगढ़ जिले के कोतवाली थाना अंतर्गत कुन्डेश्वर बस स्टैंड से हैरान कर देने और मानवता को शर्मसार किये जाने का मामला सामने आया है। जहाँ आपसी विवाद के चलते एक महिला की पटाई की गयी। यहाँ तक की उसे सरेराह चौराहे पर निर्वस्त्र हो जाने तक पीटते रहे। तस्वीरें काफी भयावह हैं ,इसलिए ये हम आपको दिखा नहीं सकते। वीडियो वायरल होते ही पुलिस महकमे में खलबली मच गयी। और कोतवाली पुलिस ने तत्काल कार्यवाही करते हुए वीडियो के आधार पर महिला से मारपीट करने वाले आरोपी मुकेश रजक उर्फ़ मोनू पर धारा 354,294,323 के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। इसके साथ ही घटना की आरोपी चार महिला और एक युवक पर मामला दर्ज किया है। पीड़िता का आरोप है की अगर पुलिस कल ही आरोपियों पर कार्यवाई करती तो ये सब नहीं होता। उसका कहना है। की इनका उसके ससुर से विवाद चल रहा है। उसकी दुशमनी महिला से निकाल रहे हैं। और कल भी विवाद हुआ था। अगर तब ही एफआईआर दर्ज हो जाती तो ये सब नहीं होता।वहीँ कोतवाली थाना प्रभारी सुनील शर्मा ने बताया की पीड़िता और आरोपी एक ही परिवार के हैं। इनका बीते दिन आपस में विवाद हुआ था। महिला पर आपसी विवाद के चलते मामला दर्ज हुआ था। उसी प्रकरण को लेकर आज फिर विवाद हुआ जहाँ मारपीट करने वालों पर कार्यवाई की गयी है।


By - Sudhir Jain Tikamgarh (MP)

01-Dec-2020

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.