दो पक्षों में हुआ पथराव स्थिति संभालने पुलिस ने हवाई फायर कर छोड़े आंसू गैस के गोले


 

 

रायसेन जिले के बेगमगंज में 2 पक्षों में जमकर विवाद के बाद पथराव होने लगा। स्थिति को संभालने पुलिस को हवाई फायर करना पड़ा। वहीँ उपद्रवियों पर पुलिस ने आंसू गैस के गोले भी दागे। जिला मुख्यालय से पुलिस बल बेगमगंज पहुंचा। पुलिस के मुताबिक दो पक्षों में छोटी सी बात को लेकर विवाद की स्थिति बन गई थी। जिसके बाद दोनों पक्षों ने एक दूसरे के ऊपर पथराव कर दिया। इस स्थिति को संभालने के लिए पुलिस को मोर्चा संभालना पड़ा। उपद्रव मचा रहे लोगों को खदेड़ने के लिए पुलिस ने आंसू गैस के गोले भी छोड़े। गैरतगंज और सुल्तानगंज पुलिस भी बेगमगंज पहुंची। पुलिस ने हवाई फायर करते हुए आंसू गैस के गोले छोड़कर दोनों पक्षों को तितर बितर कर दिया। काफी देर के बाद स्थिति नियंत्रण में आयी। एडिशनल एसपी अमृत मीणा ने बताया कि दो पक्षों के बीच विवाद के बाद पथराव किया गया। जिसमें दो लोगों के बंदूक के छर्रे भी लगे हैं। पुलिस ने 17 लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। वहीँ आसपास के थानों से पुलिस बल बुलाकर नगर में तैनात कर दिया गया है।


By - sagar tv news

02-Dec-2020

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.