शिवराज जी सुन लो इस दिव्यांग की फ़रियाद मदद नहीं की तो कहाँ जायेगा ये परिवार


 

 

एक तो गरीबी ऊपर से गीला आटा और जब ऐसा कुछ होता है। तो इंसान दिल और दिमाग दोनों से टूट जाता है। सागर जिले के राहतगढ़ में रहने वाले दिव्यांग वीरू कोरी के साथ भी ऐसा ही कुछ हुआ। जिसे सरकार और प्रशासन से दरकार की आस है। क्योंकि उसके पैर में करीब पांच महीने पहले एक घाव हो गया था जो गंभीर जख्म बन गया। जिसका इलाज कराने उसके पास पैसे नहीं है। यहाँ तक की पचास हजार रूपये में घर तक गिरवी रखा हुआ है। पत्नी और बच्ची भी दिव्यांग है। और वो मजदूरी कर अपना गुजारा करता है। वीरू के मुताबिक पैर का इलाज कराने वो बीएमसी पहुंचा। जहाँ डॉक्टरों ने पैर काटने की बात कही। इसके बाद वो जब भोपाल पहुंचा तो वहां दर-दर भटकने के बाद मुख्यमंत्री निवास पहुंचा। जहां उसे मुफ्त इलाज कराने का आश्वासन मिला। चिकित्सा प्रभारी डॉक्टर आरके राय के हस्ताक्षर से पत्र हमीदिया अस्पताल भोपाल के लिए जारी किया गया। वो पत्र लेकर वहां भटकता रहा लेकिन इलाज नसीब नहीं हुआ। इसके बाद घर गिरवी रख प्राइवेट अस्पताल में इलाज कराया। अब उसके पास न दवा है। न ही पैसे हैं। घर चलने तक के लाले पड़े हैं। पत्नी और बच्चा सागर में हैं। इन्हे बस आस है की सरकार मदद कर दे ताकि ज़िंदगी अच्छे से गुजर सके।


By - sagar tv news

02-Dec-2020

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.