चोरों ने की ऐसी चोरी की चीजें देखकर आप दंग रह जायेंगे || STVN INDIA || SAGAR TV NEWS ||


 

 

एमपी के बैतूल में बिना नंबर की मोटर साइकिल से 14 चोरियों का खुलासा हुआ हैं । बिना नम्बर की दो मोटर साईकिल पर घूम रहे चार संदेही व्यक्तियों को जब पुलिस ने पकड़ा तो 5 थानों से की गई 14 चोरियों की परतें खुल गई । बैतूल के मुलताई थाने में सूचना मिली की चौथिया गांव की तरफ से दो मोटर साइकिल बिना नंबर की मुलताई की तरफ आ रही है । इन मोटरसाइकिल पर चार लड़के सवार है पुलिस को बिना नंबर की मोटरसाइकिल होने पर संदेह हुआ और पुलिस ने इन चारो युवको को हिरासत में ले लिया ।जब पूछताछ की गई तो पता चला कि ये एक बड़ा चोर गिरोह है और बैतूल जिले में कई स्थानों पर चोरियां की है । पकड़े गए चोरों में शिवा वाड़ीवा, शिवपाल तुमराम, विशाल कुमरे और सुरेंद्र शामिल है । पुलिस ने जब पूछताछ की तो पता चला कि जो मोटरसाइकिल वो चला रहे थे उन्हें भी मुलताई से ही चोरी किया गया था। इसके अलावा इन चोरों ने जिले के मुलताई थाने क्षेत्र में पांच चोरियां ,बैतूल बाजार थाने क्षेत्र में चार चोरियां ,आमला थाने क्षेत्र में एक चोरी, बोरदेही थाने क्षेत्र में 2 चोरियां और रानीपुर थाना क्षेत्र में दो चोरियां की है । लगभग 14 चोरियां की थी इनके पास से पुलिस ने छै लाख रुपये का मसरुका बरामद किया है ,जिसमें टीवी ,एलईडी, मोटरसाइकिल ,प्रिंटर, लैपटॉप ,सोना चांदी के जेवर और गैस चूल्हा आदि शामिल है । पुलिस इन चोरों से पूछताछ कर रही है पुलिस को लग रहा है कि और भी चोरियों का खुलासा हो सकता है ।


By - Mahesh Chandel ,Betul (MP)

02-Dec-2020

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.