एक महीने से फरार कांग्रेसी नेता को पुलिस ने किया गिरफ्तार


 

 


जबलपुर में अपने घर पर जुआ खिलाने और अवैध हथियार रखने के आरोप में पिछले एक माह से फरार चल रहे कांग्रेसी नेता बाबू नाटी सोनकर को  जबलपुर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है,पुलिस ने आरोपी कांग्रेस नेता को आज जबलपुर  सेही  गिरफ्तार किया है।  बता दे करीब एक माह पहले भानतलैया स्थित कांग्रेस नेता बाबू नाटी सोनकर के घर जब पुलिस ने दबिश दी थी तो उसके घर से करीब 40 जुआरी गिरफ्तार हुए थे जिनके पास से 7 लाख रु भी बरामद हुए थे,वही पुलिस ने जब अपनी तलाशी और तेज की तो बाबू नाटी सोनकर के घर से हथियारो का जखीरा मिला था जिसे पुलिस ने जप्त करते हुए कांग्रेसी नेता और उसके दो बेटे गज्जू सोनकर और मोनू सोनकर को आरोपी बनाया था। पुलिस ने भान तलैया स्थित कांग्रेसी नेता बाबू सोनकर के घर जब छापा मारा था उसी दौरान मौके का फायदा उठाते हुए बाबू नाटी सोनकर फरार हो गया था।।
वहीं करीब एक माह पहले जब पुलिस ने फड़बाज बाबू सोनकर के घर जुआ रेड मारी थी तो उस समय बाबू के साथ साथ उसका साथी भैयालाल भी  फरार हो गया था पुलिस ने उसे भी गिरफ्तार कर लिया है।एडिश्नल एसपी  अमित कुमार की माने तो जो भी आरोपी अभी इस मामले में फरार है उनकी भी जल्दी गिरफ्तारी की जायेगी....


By - sagar tv news

06-Dec-2020

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.