वन विभाग की टीम पर लगे महिला को आग में जलाने के आरोप || SAGAR TV NEWS ||


 

आदिवासी परिवार की अतिक्रमण हटाने गयी वन विभाग की टीम पर महिला को झुलसा देने के आरोप लगे हैं। मामला दमोह जिले के रजपुरा थाना क्षेत्र से सामने आया है। दरअसल सादपुर वन परिक्षेत्र बीट के हरदूटोला के सगरा नाला के पास आदिवासी परिवार द्वारा वन भूमि पर अतिक्रमण किये जाने की सूचना वन विभाग को मिली थी। जिसके बाद अतिक्रमण हटाने टीम मौके पर पहुंची तो आदिवासी परिवार की महिला और वन विभाग की टीम के बीच विवाद हो गया। इसी बीच लली आदिवासी नाम की महिला आग में झुलस गई। परिवार के लोगों ने आग बुझाई वहीँ इसके बाद उसे अस्पताल भेजा गया। घटना की जानकारी लगते ही सिविल अस्पताल पहुंची हटा एसडीओपी प्रिया सिंधी और पथरिया एसडीओपी केबी उपाध्याय ने आनन फानन में महिला का इलाज शुरू कराया। वहीँ महिला की हालत देखते हुए इसे जिला अस्पताल रैफर किया गया है। महिला ने वन विभाग टीम पर आग से जलाने के आरोप लगाए हैं। तो एसडीओपी का कहना है। मामले की जांच की जा रही है।


By - sagar tv news

06-Dec-2020

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Sagar- 4 हजार करोड़ की बीना-कटनी तीसरी रेल लाइन तैयार, सागर दमोह की बदलेगी तस्वीर | SAGAR TV NEWS |
by sagarttvnews, 25-Apr-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.