गुस्साए लोगों ने सड़क पर किया चक्काजाम लापरवाही बरतने वाले पुलिसकर्मी लाइन अटैच


 

 

बालाघाट जिले के खैरलांजी थाना पुलिस द्वारा अमानवीय काम किये जाने का मामला सामने आया है। पीड़ितों को न्याय नहीं मिला तो उन्होंने सड़क पर चक्काजाम कर दिया। वहीँ कोताही बरतने वाले पुलिसकर्मियों को लाइन अटैच किया गया है। दरअसल पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए लोगों ने चक्काजाम कर दिया। जानकारी के मुताबिक थाना अंतर्गत भौरगढ़ गांव में एक तेज रफ्तार बाइक चालक ने सामने जा रहे बाइक चालक को जोरदार टक्कर मार दी। मामले की शिकायत करने परिजन पुलिस के पास पहुंचे लेकिन उनकी कोई सुनवायी नहीं की गयी। बता दें की हादसे में भौरगढ़ निवासी सुखदेव लिल्हारे की इलाज के दौरान मौत हो गई थी। घटना शुक्रवार रात बजे खैरलांजी से तुमसर राज्य मार्ग की है। घायल को ग्रामीणों ने सामुदायिक अस्पताल में भर्ती कराया। जहां प्राथमिक इलाज के बाद गंभीर हालत देख परिजन उसे महाराष्ट्र राज्य के तुमसर ले गए। वहां शनिवार को सुखदेव ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। इधर मौत की खबर सुनते ही आक्रोशित ग्रामीणों ने खैरलांजी से तुमसर मार्ग पर बैलगाड़ी और कार वाहन रखकर चक्काजाम कर दिया। इसकी जानकारी मिलते ही प्रशासनिक अमला मौके पर पहुंचा। लोगों को समझाइश दी गयी। वहीँ लापरवाही बरतने वाले सभी पुलिस कर्मियों को लाइन अटैच कर दिया गया है।-


By - sagar tv news

07-Dec-2020

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

बंडा जहरीली शराब कांड के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप! 39 पुलिसकर्मी लाइन अटैच, बड़े पैमाने पर तबादले
by sagar tv news , 21-Sep-2026
सागर में जहरीली शराब का कहर, 19 मौ तें, 112 मरीज भर्ती; 10 आरोपी गिरफ्तार | SAGAR TV NEWS |
by sagar tv news , 07-Sep-2026
Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.