युवक का कटर मारकर मर्डर, कोतवाली के पुरव्याऊ की घटना


 

 

सागर जिले के कोतवाली थाना क्षेत्र में एक गाडी रखने की मामूली बात को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। जिसमे एक युवक की हत्या हो गई और दो तीन लोग घायल है। घटना पुरव्याऊ क्षेत्र की है। मिली जानकारी के मुताबिक़ बीती रात गाडी रखने को लेकर छोटू उर्फ़ अभिषेक चौरसिया और आदित्य सोनी, गट्टू नामदेव के बीच विवाद हो गया है। थोड़ी देर बाद आदित्य सोनी, गट्टू नामदेव ने अपने अन्य साथियो को बुलाया और छोटू पर शराब की बोतल, कटर से हमला कर घायल कर दिया । बीच बचाव करने में छोटू के परिजनों को भी चोट आई है। वही गंभीर रूप से घायल छोटू उर्फ़ अभिषेक को ईलाज के लिए अस्पताल ले गए जहां मौत हो गई है। एडिशनल एसपी विक्रम कुशवाहा ने बताया कि मामूली बात को लेकर हुई इस घटना में कोतवाली पुलिस ने सभी आरोपियों को हिरासत में ले लिया है। और जांच शुरू कर दी है।


By - sagar tv news

09-Dec-2020

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Sagar- 4 हजार करोड़ की बीना-कटनी तीसरी रेल लाइन तैयार, सागर दमोह की बदलेगी तस्वीर | SAGAR TV NEWS |
by sagarttvnews, 25-Apr-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.