शुक्रवार को अयोध्या में राम की प्रतिमा का अनावरण करेंगे सीएम योगी


 

 

4521


साधु-संतों की ओर से राम मंदिर के निर्माण की मांग के बीच सीएम योगी आदित्यनाथ अयोध्या में राम की काष्ठ प्रतिमा का अनावरण करेंगे. कर्नाटक शैली में बनी राम की इस प्रतिमा का 7 जून को अनावरण किया जाएगा. इसके साथ ही महंत नृत्य गोपाल दास के जन्मोत्सव में भी शामिल होंगे.

 

दरअसल, योगी सरकार ने अयोध्या में राम की 221 मीटर ऊंची प्रतिमा लगाने का ऐलान किया था. उससे पहले राम की लकड़ी की दुर्लभ प्रतिमा रामनगरी की शोभा बढ़ाने वाली है. बीते 25 मई को अयोध्या शोध संस्थान के संग्रहालय में स्थापित करने के लिए कर्नाटक से 7 फुट की काष्ठ प्रतिमा खरीद कर लाई गई. इसे कर्नाटक के कावेरी कर्नाटक स्टेट आर्ट्स एवं क्राफ्ट इंपोरियम से 35 लाख में खरीदी है.

 

7 फुट की इस प्रतिमा को बनाने वाले कारीगरों की मानें तो इसके निर्माण में 3 साल से अधिक का समय लगा है. यह प्रतिमा काष्ठ कला की दुर्लभ कृतियों में शामिल है. यह टीकवुड की बनी काष्ठ कला की दुर्लभ कृतियों में से एक है जिसे 2017 में राष्ट्रपति की ओर से पुरस्कृत भी किया जा चुका है.

 

221 ऊंची प्रतिमा बनाने का काम शुरू

 

सीएम योगी आदित्यनाथ के ड्रीम प्रोजेक्ट्स में से एक 221 मीटर ऊंची राम प्रतिमा काम शुरू हो गया है. इसमें 151 मीटर की प्रतिमा होगी, उसके ऊपर 20 मीटर ऊंचा छत्र बनेगा और नीचे 50 मीटर ऊंचा बेस बनेगा. इसमें राम कथा का म्यूजियम, लाइब्रेरी, राम जन्मभूमि मंदिर का इतिहास दर्शाने वाली सामग्री व देश विदेश की राम लीलाओं से जुड़े दुर्लभ चित्र लगाए जाएंगे.


By - SAGAR TV NEWS

06-Jun-2019

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.