बोर में अचानक से हुआ गैस रिसाव आग लगने से सकते में आये लोग || STVN INDIA || SAGAR TV NEWS ||


 

 

ये आग लोगों ने ठण्ड में कोई हाथ सेंकने के लिए नहीं लगायी है। बल्कि ये तो बोरबेल में से निकल रही आग की लपटें हैं। जिसे देख लोग हैरान हो गए। तस्वीरें सागर जिले के राहतगढ़ थाना क्षेत्र से सामने आयी हैं। दरअसल चंद्रापुर गांव में नल जल योजना के तहत सिंचाई विभाग द्वारा बोर किया जा रहा था। जो करीब 600 फुट हो गया। इतने पर भी पानी नहीं निकला। वहीँ मशीन बंद होने के करीब आधा घंटे बाद बोर में से गैस रिसाव हुआ और अचानक से आग लग गई जिसकी लपटें करीब 10 फुट तक उठ रही थीं। ग्रामीणों ने तुरंत इसकी सूचना थाना प्रभारी अनिल सिंह को दी। मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की मदद से आग पर काबू पाया जा सका। सरपंच मुंशी लाल के मुताबिक आग बुझने के करीब पंद्रह मिनिट बाद ही दोबारा से आग लग गयी थी जिसे बुझाया गया। जानकारी के मुताबिक गैस का रिसाव लगातार हो रहा है लेकिन कोई प्रशासनिक अधिकारी मौके पर नहीं पहुंचा। जिससे अनहोनी का अंदेशा बना हुआ है।


By - sagar tv news

22-Dec-2020

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.