कोविड वैक्सीन को स्टोर करने की तैयारी पूरी बनाए गए 20 कोल्ड स्टोरेज डिपो


 

 


देश में कोरोना वैक्सीन को लेकर तेजी से काम चल रहा था, जिसकी अब टेस्टिंग की जा रही है, इसके बाद हर जिले में भी इसके स्टोरेज पर कार्य शुरू हो गया है। इसके लिए पन्ना जिले में कोरोना वैक्सीन स्टोरेज के लिए एक डिस्ट्रिक्ट स्टोरेज सेंटर बनाया गया है इसके साथ जिले भर में 20 कोल्ड स्टोरेज डिपो बनाए गए हैं यहां पर वैक्सिन को स्टोरेज करने की तैयारियां पूरी हो गई हैं, और अगले महीने  से स्वास्थ्य विभाग द्वारा चलाए जा रहे,दस्तक अभियान,पल्स पोलियो अभियान और कोविड-19 वैक्सीनेशन अभियान के जरिये से कार्य भी शुरू कर दिया जाएगा पन्ना के स्थानीय डीपीआईपी सभागार में आयोजित मीडिया कार्यशाला का आयोजन किया गया,जिसमें मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ एलके तिवारी ने कोविड-19 वैक्सीनेशन अभियान का आयोजन के संबंध में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि वैक्सीन सेंटर रखने के लिए डिस्ट्रिक्ट कोल्ड स्टोरेज डिपो बनाए गए हैं, कोरोना वैक्सीन के लिए जिला प्रशासन ने टॉस्कफोर्स का गठन किया है, जिसमें एसडीएम पूरे सिस्टम को मॉनिटरिंग करेंगे।जिला एवं स्वास्थ्य अधिकारी ने बताया कि जैसे ही सरकार के द्वारा हमें वैक्सीन उपलब्ध कराई जाएगी, वैसे ही वैक्सीन देने का काम व्यवस्थित तरीके से किया जाएगा, जिसके लिए वैक्सीन देने वालों की लिस्टिंग शुरू हो चुकी है जिलेभर में पहले चरण में हेल्थ केयर वर्करों को वैक्सीन देने का काम किया जाएगा। इसके बाद सीएससी और पीएससी में काम करने वाले स्वास्थ्य कर्मचारियों को वैक्सीन दी जाएगी, जिनकी संख्या 5 हजार के लगभग है


By - sagar tv news

24-Dec-2020

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.