सागर कलेक्टर ने सहारा कंपनी की 100 एकड़ जमीन कुर्क की,अब होगी नीलामी || STVN INDIA || SAGAR TV NEWS||


 

 

एमपी के सागर जिला प्रशासन ने बड़ी कारवाही करते हुए सहारा क्रेडिट को-ऑपरेटिव सोसायटी लिमिटेड की लेहदरा गांव स्थित 100 एकड़ जमीन को कुर्क किया है। जिसे डिस्ट्रिक जज की परमिशन पर नीलम कर निवेशकों के बकाया पैसे वापिस लौटाया जाएगा। सागर जिला प्रशासन को अलग अलग स्तर पर 12 सौ से ज्यादा शिकायतें प्राप्त हुई थी। जिनकी सहारा कम्पनी में करीब 13 करोड़ रूपये की राशि है। जो वापसी नहीं मिल रही है। निवेशकों को पैसा वापसी दिलाने जिला प्रशासन ने पहले सहारा क्रेडिट पर मामला दर्ज किया था सागर कलेक्टर दीपक सिंह ने बताया की सहारा कंपनी की लेहदरा गांव वाली 100 एकड़ जमीन को कुर्क किया है। क्योंकि अलग-अलग स्तर पर आवेदकों से 12 सौ से ज्यादा शिकायतें प्राप्त हुई थी। की सहारा कंम्पनी में करीब 13 करोड़ रूपये की राशि है। और मेच्योरटी पूरी होने के बाद भी पैसा बकाया है । तो इस पर मामला दर्ज कर उनके लिए नोटिश भेजे थे। लेकिन जब कोई जबाब नहीं आया तो कलेक्टर न्यायालय से लहदरा गांव स्तिथ 100 एकड़ जमीन कुर्क की गई है।कन्फर्मेशन के लिए डिस्ट्रिक्ट जज न्यायलय भेजा जा रहा है। विधिवत नीलामी कर बिक्री की जायेगी। और जो पैसा मिलेगा उसे बकायेदार निवेशकों को दिया जाएगा।


By - sagar tv news

28-Dec-2020

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.