एमपी में बर्ड फ्लू ने दी दस्तक, कौओं की जान जाने के बाद अलर्ट जारी || STVN INDIA || SAGAR TV NEWS ||


 

साल 2020 जहां कोरोना वायरस के कारण प्रभावित रहा तो वही 2021 की शुरुवात भी आमजन में डर पैदा कर रही है. दरअसल राजस्थान के कुछ जिलो में बर्ड फ्लू की खबरे सामने आने के बाद अब बर्ड फ्लू एमपी में भी दस्तक दे चुका है. प्रदेश के कुछ जिलो के साथ मंदसौर जिले में भी सैकड़ो कौओं की मौत बर्ड फ्लू से होने की पुष्टि हो गई है. जानकारी के मुताबिक जिले में संदिग्ध रूप से कौएं की मौत का पहला मामला 26 दिसम्बर को सामने आया था. विभाग के अधिकारी की माने तो जिसके बाद से अब तक देखते ही देखते करीब 150 कौएं दम तोड़ चुके है. कुछ दिनों पहले मृत मिले कौओं का पोस्टमार्टम करवाया गया था, लेकिन जब कौओं की मौत का कारण साफ़ नहीं हो पाया था तो पशु विभाग द्वारा मृतक कौओं में से चार के सैंपल लेकर भोपाल भेजे गये. जिनकी रिपोर्ट सोमवार शाम को पशु विभाग को प्राप्त हुई है. विभाग के अधिकारी मनीष इंगोले की माने तो कौओं में एवियन इन्फ्लुएंजा नामक वायरस की पुष्टि हो चुकी है.मृतक कौवों में वायरस की पुष्टि होने के बाद मंदसौर जिला कलेक्टर द्वारा नगर पालिका अधिकारी, वन विभाग के अधिकारियो सहित स्वास्थ्य विभाग और पशुपालन विभाग को उचित कार्यवाही के निर्देश दिए गये है. कौवों की सबसे अधिक मौत शहर के पुराने कलेक्टोरेट कैंपस में हुई है. ऐसे में जिला प्रशासन अब इस क्षेत्र के एक किलोमीटर के दायरे में सेनीटाईज़ेशन और परिवारों का स्वास्थ्य परिक्षण करवाने के निर्देश स्वास्थ्य विभाग को दे चूका है.


By - sagar tv news

05-Jan-2021

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.