मंत्री गोविंद सिंह की फिसली जुबान,फिर बोले कि आदत है धीरे धीरे जाएगी || STVN INDIA || SAGAR TV NEWS


 

 

मध्यप्रदेश की भाजपा सरकार में फिर से मंत्री बने गोविंद सिंह की आभार सभा में दो बार जुबान फिसली। जिसमे वह भाजपा की जगह कांग्रेस बोल गए। फिर उसको सुधारा भी और कहा कि आदत है धीरे धीरे जायगी। दरअसल मंत्री बनने के बाद उनके गृह जिले सागर में भव्य स्वागत किया गया। जिसमे एक सभा का आयोजन भी हुआ। मन्त्री गोविंद सिंह राजपूत जब सभा को सबोधित कर रहे थे और मंच पर बैठे लोगों का पद और नाम लेकर सम्बोधन कर रहे थे। उस दौरान दो बार कांग्रेस बोल गए। तत्काल सुधारा भी और कहा कि आदत धीरे धीरे सुधर जाएगी।गोविंद सिंह राजपूत ने भाजपा जिला अध्यक्ष गौरव सिरोठिया और पूर्व जिलाध्यक्ष को कांग्रेस अध्यक्ष बता दिया। इस दौरान मन्त्री ने हसंते हुए कहा कि आदत है धीरे धीरे सुधर जाएगी। आगे सम्बोधन में यह भी कहा कि दो दफा जबान फिसल गई यह राजनीतिक उतार चढ़ाव का नतीजा है। मंच पर मन्त्री गोपाल भार्गव और भूपेंद्र सिंह सहित अनेक नेता मौजूद थे। कांग्रेस छोड़ भाजपा में आये सिंधिया समर्थक मंत्री विधायकों की जुबान पर अभी भी कांग्रेस ही चढ़ी है । जबकि उनको भाजपा में शामिल हुए दस महीने हो चुके है।


By - sagar tv news

09-Jan-2021

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.