क्या तीनो मंत्री सागर को बना पाएंगे नंबर 1...? || STVN INDIA || SAGAR TV NEWS ||


 

 

मध्यप्रदेश की सियासत में ज्योतिरादित्य सिंधिया के दल बदलने के बाद बने हालात से प्रदेश में सागर जिले का दबदबा बढ़ गया है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की कैबिनेट में तीन मंत्री सागर जिले से है। तीनो बुंदेलखंड ही नहीं प्रदेश के कदावर नेताओ में शुमार है। सिंधिया के दलबदलने से पहले जहाँ भाजपा की शिवराज सरकार में दो मंत्री सागर जिले से थे वही कांग्रेस की कमलनाथ सरकार में भी सागर जिले से दो मंत्री गोविन्द सिंह राजपूत और हर्ष यादव कैबिनेट मंत्री रहे। लेकिन ऐसा पहली बार हुआ है जब सागर जिले से तीन कैबिनेट मंत्री किसी सरकार में एक साथ हो। इस लिहाज से देखा जाये तो आज की स्तिथि में सागर जिले का दबदबा पुरे प्रदेश में बड़ा है। लेकिन सवाल ये है की क्या इसका फ़ायदा सागर सही बुंदेलखंड को आने वाले दिनों में मिलेगा। क्या समूचे सागर का विकास इस दौरान तेज गति से हो पायेगा या फिर विकास सिर्फ सुरखी खुरई और रहली विधानसभा तक सीमित रहेगा। ये हम इसलिए कह रहे है क्योकि अक्सर ऐसी बात सामने आती रही है जब ये कहा जाता है की विकास मंत्रियो के क्षेत्र का होता है जबकि जिला और संभाग का मुख्यालय होने के बाद भी सागर का वो विकास नहीं हो पाया जो होना चाहिए था। ऐसा नहीं की बात हम ही कह रहे हो सत्ता में बैठे विधायक भी इस बात को सुविकरते है की मंत्रियो के क्षेत्रो का ज्यादा विकास होता बनस्पत विधायकों के,खैर जो भी हो हम इतना ही कहेंगे की विकास सभी का होना चाहिए क्योकि मंत्री पुरे प्रदेश का होता है अगर मंत्री सिर्फ अपने क्षेत्रो का विकास पर ज्यादा ध्यान देंगे पुरे जिले और प्रदेश के नहीं तो फिर इसे पोलियो की बीमारी की तरह देखना होगा जैसे शरीर के कुछ अंगो का तो पूरा विकास हुआ लेकिन जो छूट गए विकलांग बना गया। इसलिए उम्मीद है की सागर में अब रोजगार भी होगा अच्छी शिक्षा और स्वास्थ सेवाएं भी मिलेगी अच्छी सड़के , बिजली पानी की पर्याप्त व्यवस्था होगी। तभी तो हम कह पाएंगे की सागर जिले में तीन मंत्री है और सागर प्रदेश में नंबर 1


By - sagar tv news

10-Jan-2021

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

बंडा जहरीली शराब कांड के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप! 39 पुलिसकर्मी लाइन अटैच, बड़े पैमाने पर तबादले
by sagar tv news , 21-Sep-2026
सागर में जहरीली शराब का कहर, 19 मौ तें, 112 मरीज भर्ती; 10 आरोपी गिरफ्तार | SAGAR TV NEWS |
by sagar tv news , 07-Sep-2026
Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.