20 दिन पहले गुम हुए बच्चे की बॉडी मिली 400 फुट ऊंची पहाड़ी पर पास मिले खून के धब्बे


 

 


छतरपुर जिले के नौगांव थाना क्षेत्र से दिल को झकझोर देने वाला मामला सामने आया। जहाँ 20 दिन पहले लापता हुए छात्र की 400 फिट ऊंची गुफा में लाश
मिलने से सनसनी फ़ैल गयी। देखने में ऐसा प्रतीत हो रहा है। की हत्या कर शव को गुफा में छिपाया गया है। वहीँ दो थानों के बीच ये मामला फंस गया था। जानकारी के मुताबिक अलीपुरा का रहने वाला एक बच्चा नरेंद्र स्कूल से राशन लेने जाने के दौरान लापता हो गया था। उसे काफी जगहों पर ढूंढा गया। लेकिन कुछ पता नहीं चल पाया। जिसके बाद अलीपुरा थाने में आईपीसी की धारा 363 के तहत मामला दर्ज कर तलाश शुरु की गई थी। जिसके बाद लापता बच्चे की लाश घने जंगल में 400 फिट ऊंची पहाड़ी में बनी एक गुफा से बरामद हुई है। जिसके बाद हरपालपुर और अलीपुरा थाना प्रभारियों के अलावा नौगांव एसडीओपी, एफएसएल के साथ ही डॉग स्क्वॉड ने मौके पर पहुंचकर घटना स्थल का मुआयना किया।
दरअसल जब मृतक नरेन्द्र का चचेरा भाई अपने दोस्त के साथ गाय खोजने के लिए पहाड़ी की तरफ घूम रहा था। तभी उसे सिनौरा पहाड़ में एक स्थान पर नरेन्द्र का जूता नजर आया जिससे उसे आसपास नरेन्द्र की तलाश का ख्याल आया। अपने दोस्त के साथ खोजबीन शुरु की तो देखा की पास ही में एक गुफानुमा स्थान में एक शव पड़ा है जो बुरी हालत में है। जिसके बाद पुलिस को मामले की सूचना दी गयी। जहाँ नरेन्द्र की लाश मिली है। उसके करीब खून के धब्बे एक चट्टान पर नजर आ रहे हैं। देखने में समझ आ रहा है की उसकी लाश को घसीटा गया है। फिलहाल पुलिस जाँच में जुट गयी है। एसआई बखत सिंह ने जानकारी दी।--


By - sagar tv news

12-Jan-2021

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

बंडा जहरीली शराब कांड के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप! 39 पुलिसकर्मी लाइन अटैच, बड़े पैमाने पर तबादले
by sagar tv news , 21-Sep-2026
सागर में जहरीली शराब का कहर, 19 मौ तें, 112 मरीज भर्ती; 10 आरोपी गिरफ्तार | SAGAR TV NEWS |
by sagar tv news , 07-Sep-2026
Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.