ट्रैक्टर से मकर संक्रांति का मेला देखने जा रहे इन लोगो के साथ ये क्या हो गया


 

 


सागर जिले के बीना के भानगढ़ थाना क्षेत्र के  जुगपुरा गांव में क्रासिंग के दौरान एक ट्रैक्टर ट्राली पलटने से 18 लोग घायल हो गए। जिसमें एक महिला की इलाज के दौरान मौत हो गई। दरअसल बीना के बरमान गांव के लोग मकर संक्रांति के मौके पर मेला देखने ट्रैक्टर ट्राली से उत्तर प्रदेश के ललितपुर जिले के प्रसिद्ध रणछोड़ धाम मंदिर जा रहे थे। रास्ते में जुगपुरा गांव के पास बोलेरों गाड़ी के क्रासिंग के दौरान ट्रैक्टर ट्रॉली अनियंत्रित होकर पलट गई। जिसमें करीब 2 दर्जन लोग सवार थे बच्चों और महिलाओं सहित 18 लोग घायल हो गए। घटना की जानकारी लगते ही एसडीओ प्रिया सिंह, भानगढ़ थाना प्रभारी गौरव तिवारी अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और डॉयल 100 ओर एम्बुलेंस की मदद से सभी घायलों को सिविल अस्पताल में पहुंचाया गया। जहां इलाज के दौरान 61 वर्षीय महिला सहोद्रा बाई विश्वकर्मा की मौत हो गई। वही चार लोगों को गंभीर हालत में जिला चिकित्सालय सागर रेफर कर दिया गया। बाकी सभी घायलों का इलाज सिविल अस्पताल बीना में चल रहा है।


By - sagar tv news

15-Jan-2021

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Sagar- 4 हजार करोड़ की बीना-कटनी तीसरी रेल लाइन तैयार, सागर दमोह की बदलेगी तस्वीर | SAGAR TV NEWS |
by sagarttvnews, 25-Apr-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.