जगह-जगह आयोजित किया गया झंडावंदन का कार्यक्रम


 

 


72 वे गणतंत्र दिवस के मौके पर सागर जिले के  खुरई में जगह-जगह झंडावंदन का कार्यक्रम आयोजित किया गया। शासकीय कार्यालयों सहित निजी संस्थानों में तिरंगा झंडा फहराया गया।  भाजपा कार्यकर्ताओं ने प्रभात फेरी निकाली इसके साथ ही किले के मुख्यद्वार पर वरिष्ठ पार्षद व कार्यकर्ताओं ने झंडा रोहण किया ।इसके बाद सभी लोग नगरीय प्रशासन मंत्री भूपेंद्र सिंह के कार्यालय पंहुँचे जहां वरिष्ठ नेता हेमचंद बजाज,व मंत्रीप्रतिनिधि चंद्रप्रताप सिंह ने झंडा रोहण किया। कांग्रेस पार्टी द्वारा भी प्रभात फेरी के साथ झंडा चौक पर ध्वजारोहण किया गया। तहसील कार्यालय में एसडीएम मनोज चौरसिया ने झंडारोहण किया एवं सलामी ली। इस दौरान तहसीलदार इसरार अहमद खान सहित राजस्व विभाग के कर्मचारी भी मौजूद रहे। नगर पालिका में एसडीएम मनोज चौरसिया, उपजेल में एसडीएम मनोज चौरसिया और  साथ मे जेलर केके कोरी ने भी ध्वजारोहण किया। नगर पालिका स्वास्थ्य अधिकारी एमसी सक्सेना ने सफाई कर्मचारियों का सम्मान किया। इसी के साथ ही पूर्व एनएसजी कमांडो की उपस्थिति में तिरंगा बाइक रैली शहर के प्रमुख मार्गों से निकाली गई। इसके बाद तिरंगा बाइक रैली का तहसील परिसर में बने शहीद स्मारक समापन हुआ और राष्ट्रगान गाया गया।

 
 

By - sagar tv news

27-Jan-2021

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

बंडा जहरीली शराब कांड के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप! 39 पुलिसकर्मी लाइन अटैच, बड़े पैमाने पर तबादले
by sagar tv news , 21-Sep-2026
सागर में जहरीली शराब का कहर, 19 मौ तें, 112 मरीज भर्ती; 10 आरोपी गिरफ्तार | SAGAR TV NEWS |
by sagar tv news , 07-Sep-2026
Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.