दहेज़ में बुलेट गाड़ी नहीं तो 20 साल की नवविवाहिता की जान ले ली ?


 

 

सागर जिले के गौरझामर थाना क्षेत्र के जरुआ गांव में एक नवविवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गयी। जिस पर मृतिका के परिजनों ने ससुराल पक्ष के लोगों पर दहेज़ प्रताड़ना का आरोप लगाया है। उनका कहना है की बुलेट बाइक ना देने के कारण उनकी बेटी को जहर देकर मार डाला। फिलहाल पुलिस ने पंचनामा कार्रवाई कर शव का पोस्टमार्टम कराया। मृतिका के पिता प्रताप सिंह राजपूत ने बताया कि उनकी बेटी राजकुमारी की शादी लॉकडाउन में 6 मई 2020 को केसली के जरुआ गांव में अनिल राजपूत के यहां हुई थी। शादी के दौरान उन्होंने डेढ़ लाख रुपए नगद और घर ग्रहस्ती का सभी सामान दहेज में दिया था। पिछले करीब 4 महीनों से ससुराल पक्ष के लोग उनकी बेटी को परेशान और मारपीट करते थे। उसने कई बार इस बात को बताया। उनका आरोप है की बेटी को ज़हर देकर मार डाला। और उन्हें कोई जानकारी नहीं दी गयी।
वहीँ इस मामले में एसडीओपी पूजा शर्मा का कहना है कि पुलिस जांच कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद जो भी वैधानिक कार्यवाई की जाएगी।--


By - sagar tv news

28-Jan-2021

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Sagar- 4 हजार करोड़ की बीना-कटनी तीसरी रेल लाइन तैयार, सागर दमोह की बदलेगी तस्वीर | SAGAR TV NEWS |
by sagarttvnews, 25-Apr-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.