दो दिन पहले हुआ था युवक का अपहरण हाथ पैर बंधी हालत में जंगल में पड़ा मिला युवक


 


शिवपुरी जिले के फिजिकल रोड थाना क्षेत्र में करबला के जंगल में 2 दिन से लापता युवक मिल गया है। उसे हाथ पैर बांधकर अज्ञात लोगों ने जंगल में छोड दिया था। उसे पीटा भी गया। जब कुछ लोग जंगल के पास वाली सड़क से गुजर रहे थे। तब सुनील जाटव नाम के इस युवक ने आवाज लगाई। ये लोग युवक के पास पहुंचे उसके हाथ पैर बंधे देख देहात थाना पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर युवक के हाथ पैर खोले और उसे थाने लाये। फिर इलाज के लिए अस्पताल ले गए। युवक के शरीर पर मारपीट के निशान भी मौजुद हैं। युवक का कहना है कि 2 दिन पहले उसका अज्ञात लोगों ने अपहरण कर लिया था। मारपीट कर रस्सी से हाथ पैर बांधकर करबला के जंगल में छोड गये।
वहीँ देहात थाना के टीआई सुनील खेमरियाका कहना है। कि हाथ पैर बंधी अवस्था में युवक मिला है। घबराया हुआ है। वास्तविकता क्या है। अभी कुछ नहीं कह सकते। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुट गयी है।


By - Sagartvnews

28-Jan-2021

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.