गरीबों के साथ किया जा रहा जुल्म संचालक नहीं दे रहा राशन नहीं


 

 

सागर जिले के खुरई क्षेत्र के कजरई गांव के लोगों को 3 महीने से राशन नहीं मिलने से वो परेशान हैं। जिससे लोगों ने एसडीएम मनोज चौरसिया से इस बात की शिकायत की है। गांव वालों ने एक साल से केरोसिन न मिलना भी बताया है। ग्रामीणों ने बताया कि कजरई गांव से साढ़े 3 किलोमीटर दूर महूना जाट गांव में मजदूरी छोड़कर राशन लेने जाते हैं। वहां से बैरंग लौटना पड़ रहा है। जाने का रास्ता भी जंगली और पहाड़ी है। ऐसे में पूरा दिन आने जाने में लग जाता है। जंगली सूअर का खतरा भी बना रहता है। 3 महीने से दुकानदार ने राशन नहीं दिया है। जिससे सभी आदिवासी परिवार परेशान हैं। गांव वालों की शिकायत के बाद एसडीएम ने खाद्यान्न विक्रेता से फोन पर बात की। उसके बाद कार्यालय बुलाकर विक्रेता को फटकार लगाई और जेएसओ अमित चौहान को मामले की जांच करने के निर्देश दिए। जांच के बाद विक्रेता पर कार्रवाई तय की जाएगी। एसडीएम मनोज चौरसिया ने बताया कि गांव वालों के लिए खाद्यान्न वितरण की त्वरित व्यवस्था की जा रही है। अगर विक्रेता दोषी पाया जाता है। तो उसके खिलाफ कार्रवाई तय की जाएगी।-


By - sagar tv news

30-Jan-2021

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

बंडा जहरीली शराब कांड के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप! 39 पुलिसकर्मी लाइन अटैच, बड़े पैमाने पर तबादले
by sagar tv news , 21-Sep-2026
सागर में जहरीली शराब का कहर, 19 मौ तें, 112 मरीज भर्ती; 10 आरोपी गिरफ्तार | SAGAR TV NEWS |
by sagar tv news , 07-Sep-2026
Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.