गृहमंत्री के कार्यक्रम में तहसीलदार गायब, मौके पर किया निलंबित


 

 


दतिया जिले के प्रशासनिक महकमे में उस समय खलबली मच गई जब बड़ौनी प्रवास पर पहुंचे गृहमंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने राजस्व संबंधी शिकायतों के मामले में मंच से ही तहसीलदार सुनील वर्मा के निलंबन की घोषणा कर डाली। इस घोषणा के बाद जहां ग्रामीण ताली बजा रहे थे, वहीं प्रशासनिक महकमे में हड़कंप की स्थिति बनी हुई थी। जानकारी के अनुसार गृहमंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा बडौनी में पात्रता पर्ची वितरण कार्यक्रम में शामिल होने रविवार दोपहर वहां पहुंचे थे। इसी दौरान वहां तहसील संबंधी समस्याओं सहित अन्य मामलों को लेकर करीब आधा सैकड़ा से ज्यादा ग्रामीणों ने उन्हें आवेदन सौंपकर अवगत कराया था। जिसका मौके पर निराकरण करने के लिए उन्होंने मंच से माइक संभाला और तहसील के संबंधित अधिकारी कर्मचारियों को बुलाया, बावजूद इसके काफी देर तक जब मंच के पास तहसीलदार सुनील वर्मा नहीं पहुंचे तो गृह मंत्री ने इस रवैए पर नाराजगी जताते हुए तहसीलदार सुनील वर्मा के निलंबन की घोषणा कर डाली। समझा जाता है कि प्रोटोकॉल का पालन ना करने के कारण तहसीलदार पर यह गाज गिरी है


By - sagar tv news

31-Jan-2021

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Sagar- 4 हजार करोड़ की बीना-कटनी तीसरी रेल लाइन तैयार, सागर दमोह की बदलेगी तस्वीर | SAGAR TV NEWS |
by sagarttvnews, 25-Apr-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.