पत्नी के जीजा से थे अवैध संबंध पति को पता चला तो दोनों ने लगा दिया ठिकाने | STVN INDIA|SAGAR TV NEWS


पुलिस ने एक ऐसे मामले का खुलासा किया जिसने सभी को चौंका कर रख दिया। जहाँ एक पत्नी ने जीजा के साथ मिलकर अपने पति को मौत के घाट उतार दिया था क्योंकी उसे इन दोनों के संबंध में बारे में पता चल गया था। मामला नरसिंहपुर जिले के करेली थाना क्षेत्र से सामने आया है। दरअसल कोदसा गांव से लापता 32 साल के युवक सपनेश पटेल की अर्धनग्न हालत में लाश तालाब में मिलने से सनसनी फ़ैल गयी थी। जिसके बाद पुलिस ने मृतक की पत्नी उसके प्रेमी और एक अन्य व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के मुताबिक सपनेश पटेल 24 जनवरी को अचानक घर से लापता हो गया था। मोबाइल में आए आखिरी कॉल के मुताबिक उसके दूर के रिश्तेदार सत्य प्रकाश पटेल ने उसे बुलाया था और पुलिस ने जब सत्यप्रकाश मृतक सपनेश और उसकी पत्नी के मोबाइलों को खंगाला तो उसमें हुई बातचीत से यह पता चला कि मृतक की पत्नी सुनेखा के जीजा सत्यप्रकाश से नाजायज संबंध है। पुलिस ने उससे सख्ती से पूछताछ की तो उसने सब उगल दिया। उसने मृतक सपनेश की पत्नी सुलेखा से अवैध संबंध की बात स्वीकारी और बताया की इसकी भनक जब मृतक सपनेश को लगी तो उसने अपनी पत्नी को डांटा फटकारा और सत्य प्रकाश के यहां आना जाना बंद कर दिया। यही बात उसे नागवार गुजरी जिससे उसने अपने साथी और प्रेमिका के साथ मिलकर सपनेश की हत्या कर शव को नहर में फेंक दिया था। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर आरोपियों को जेल भेज दिया है।


By - Anuj Mamar (Narsinghpur MP)

31-Jan-2021

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

बंडा जहरीली शराब कांड के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप! 39 पुलिसकर्मी लाइन अटैच, बड़े पैमाने पर तबादले
by sagar tv news , 21-Sep-2026
सागर में जहरीली शराब का कहर, 19 मौ तें, 112 मरीज भर्ती; 10 आरोपी गिरफ्तार | SAGAR TV NEWS |
by sagar tv news , 07-Sep-2026
Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.