लड़की से बात करने पर दो दोस्तों ने मिलकर अपने ही दोस्त का किया था मर्डर || STVN INDIA | SAGAR TV NEWS


 

 

एमपी के छतरपुर पुलिस ने जिले के अलीपुरा अंतर्गत सिनोरा पहाड़ी की गुफा में 20 दिन पहले हुए अंधे हत्याकांड का खुलासा कर दिया है। एडिशनल एसपी समीर सौरभ ने जानकारी देते हुए बताया कि तकरीबन 20 दिन पहले नाबालिग़ नरेंद्र नाम के लड़के की उसके दो दोस्तों ने हत्या कर दी थी। जिसकी लाश पहाड़ी की गुफा में बरामद हुई थी। जिस पर पुलिस टीम द्वारा लगातार छानबीन की जा रही थी और बुधवार को पुलिस ने सफलता हासिल करते हुए आरोपी कल्लू उर्फ दिलीप भदौरिया, बउआ उर्फ हरिशंकर मोर को गिरफ्तार करते हुए खुलासा किया है। मिली जानकारी के मुताबिक किसी लड़की से बातचीत करने को लेकर विवाद हुआ था। जिसके बाद इस वारदात को अंजाम दिया गया। पुलिस ने आरोपियों गिरफ्त में लेते हुए जांच शुरू कर दी हैं।


By - sagar tv news

03-Feb-2021

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.