शादी के बाद नही हुई संतान तो बच्चा चुरा ले गई थी महिला,पुलिस ने सकुशल बरामद किया || STVN INDIA ||


 

एमपी के सागर जिला अस्पताल से एक 6 महीने का बच्चा चोरी हो गया था । जिसे पुलिस ने अपनी सक्रियता से सागर से 60 किलोमीटर दूर एक गाँव से 7 घँटे में खोज निकाला और चोरी हुये बच्चे को उसके परिजनों को सौंप दिया । वहीं आरोपी महिला ने बच्चा चोरी की वजह उसके यहां शादी के 6 साल बाद भी संतान नही होना बताया है पुलिस उससे पूछताछ कर रही है ।दरअसल 1 फरवरी को पाली तोड़ा गांव की रवीना अहिरवार जिला अस्पताल मैं इलाज के लिए एडमिट हुई थी जिसके साथ उसका पति मनोज अहिरवार उसका बेटा और 8 साल की भतीजी थी । बुधवार की दोपहर 3 बजे जब 8 साल की बच्ची जिला अस्पताल में अपने 6 महीने के बच्चे को घुमा रही थी । उसी दौरान एक अज्ञात महिला ने बच्ची से उसके भाई को लिया और 20 रुपये देकर बिस्किट लाने को कहा जब वह वापिस पहुँची तो महिला वहां से गायब थी । इसकी सूचना अपने फूफा को दी थी । जब बच्ची नहीं मिली तो पुलिस को सूचना दी जानकारी लगते ही मौके पर एडिशनल एसपी सहित पुलिस मौके पर पहुंची जिन्होंने मामला दर्ज कर सभी थाना प्रभारियों को सक्रिय किया बच्ची की फोटो के पंपलेट सोशल मीडिया पर प्रचार प्रसार किया देर रात पुलिस को विनायका थाना के राख गांव से बरामद किया । महिला ने बच्चा चोरी की वजह उसकी शादी की के 6 साल बाद भी संतान नही होना बताया पुलिस आरोपी महिला को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है ।


By - sagar tv news

04-Feb-2021

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.