इस युवक ने देखा था बच्चा चोर महिला को भागते हुए || STVN INDIA || SAGAR TV NEWS ||


 

 

सागर जिला अस्पताल से 6 महीने के बच्चे की चोरी हुई, जिसे पुलिस ने महज 6 घंटे में ही मुख्यालय से 60 किलोमीटर दूर से बरामदी की। जिसके बाद सागर वासी पुलिस पर गर्व कर रहे है। करें भी क्यों ना क्योकि पुलिस की ततपरता से एक घर का चिराग सकुशल वापिस जो कर दिया था। लेकिन इसके लिए पुलिस ने कैसे संघर्ष किया और पहली सूचना कहाँ से कब मिली थी। इसके बारे में हम आपको इस खबर में बतायेंगे। बुधवार की दोपहर 3 बजे से जब पुलिस पीड़ित मनोज अहिरवार की शिकायत पर बच्चे की फोटो तलाश करने में जुटी हुई थी। कहीं कोई सुराग नहीं मिल रहा था तब करीब डेढ़ घंटे बाद शाम साढ़े चार बजे सागर बस स्टेंड स्थित डिग्री कॉलेज के पास सेंडविच का ठेला लगाने वाले अभय चढ़ार ने फोटो देखकर सबसे पहले पुलिस को सूचित किया था। की हां यहां महिला आई थी जिसे उसने गौर पार्क तक बच्चे को ले जाते देखा था। इसके बाद पुलिस ने बस, बस स्टेण्ड, रेलवे स्टेशन पर सर्चिंग और तेज कर दी थी। इसके बाद रात 8 बजे एक और सुराग मिला कि बिनायका थाना क्षेत्र के राख गांव में एक महिला को डिलेवरी हुई है। लेकिन जो बच्चा उसे हुआ है वह नवजात नहीं दिखता है इसकी खबर पुलिस को मिली तो जब रिकॉर्ड चेक करवाया तो उस क्षेत्र कि किसी महिला की डिलेवरी होने का कोई रिकॉर्ड नहीं मिला, पुलिस ने राख गांव पहुंचकर एक घर से बच्चे को सही सलामत बरामद किया।


By - anuj Goutam (City,Sagar MP)

04-Feb-2021

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Sagar- 4 हजार करोड़ की बीना-कटनी तीसरी रेल लाइन तैयार, सागर दमोह की बदलेगी तस्वीर | SAGAR TV NEWS |
by sagarttvnews, 25-Apr-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.