कमलनाथ ने मुख्यमंत्री शिवराज से की मुलाकात, कृषि कानून समेत अन्य मुद्दों पर की चर्चा


 

 

मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ शुक्रवार सुबह सीएम शिवराज से मिलने के लिए मुख्यमंत्री निवास पहुंचे। यहां दोनों राजनेताओं के बीच कृषि कानून सहित प्रदेश के अन्य मुद्दों को लेकर करीब 20 मिनट तक चर्चा हुई। बजट सत्र से पहले कमलनाथ और शिवराज की मुलाकात को अहम माना जा रहा है।
कमलनाथ शुक्रवार सुबह 10:30 बजे मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान से मिलने सीएम हाउस पहुंचे। करीब 20 मिनट तक चली मुलाकात के दौरान तीनों कृषि कानून को लेकर कमलनाथ ने सीएम शिवराज से कहा कि राजनीति से परे हटकर कृषि कानून का विरोध करना चाहिए। इस कानून से खेती किसानी दोनों को भारी नुकसान होगा। इसके आलावा दोनों के बीच प्रदेश से जुड़े अन्य विषयों को लेकर भी चर्चा हुई।
मुलाकात के संबंध में जानकारी देते हुए कांग्रेस के मीडिया समन्वयक नरेंद्र सलूजा ने बताया कि कमलनाथ ने सीएम शिवराज से किसानों की समस्याओं को लेकर बात की है। इसके अलावा लीज नवीनीकरण के दो तरह के नियमों के चलते लोगों को आ रही परेशानी के बारे में मुख्यमंत्री को अवगत कराया है। इसको लेकर कमलनाथ ने एक दिन पहले गुरुवार को एक पत्र भी शिवराज को लिखा था। कमलनाथ ने विकास के मुद्दों पर भी शिवराज से चर्चा की। हालांकि सीएम हाउस के सूत्रों का कहना है कि कमलनाथ केवल सौजन्य भेंट करने आए थे।

 
 

By - sagar tv news

05-Feb-2021

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

बंडा जहरीली शराब कांड के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप! 39 पुलिसकर्मी लाइन अटैच, बड़े पैमाने पर तबादले
by sagar tv news , 21-Sep-2026
सागर में जहरीली शराब का कहर, 19 मौ तें, 112 मरीज भर्ती; 10 आरोपी गिरफ्तार | SAGAR TV NEWS |
by sagar tv news , 07-Sep-2026
Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.