1 करोड़ से बने Electric crematorium का मंत्री भूपेंद्र सिंह करेंगे लोकार्पण| STVN INDIA|SAGAR TV NEWS


 

 

सागर शहर के नरयावली नाका मुक्तिधाम में तैयार हुए विद्युत शवदाह गृह का रविवार को लोकार्पण किया जा रहा है। इस लोकार्पण के कार्यक्रम में नगरीय प्रशासन मंत्री भूपेंद्र सिंह करेंगे, कार्यक्रम की अध्यक्षता समाजसेवी रघु ठाकुर उनके साथ में सांसद राजबहादुर सिंह, नगर विधायक शैलेंद्र जैन सहित जनप्रतिनिधि और अधिकारी कर्मचारी शामिल होंगे। बता दे कि विद्युत शवदाह गृह को महज 6 महीनों में बनाकर तैयार किया गया है इसकी लागत करोड़ 13 लाख रूपये है। नगर निगम आयुक्त आरपी अहिरवार ने बताया कि शहर में चार पांच मुक्तिधाम है जहां दिनभर में 10-12 अंतिम संस्कार किये जाते है। अब विद्युत शवदाह गृह से 60 मिनिट से 90 मिनिट में एक शव का अंतिम संस्कार होगा। अस्थि संचय भी पवित्र तरीके से होगा। इसके मेनटेंस के लिए कुछ शुल्क भी मुक्तिधाम कमेटी द्वारा तय किया जाएगा। उन्होंने आगे बताया कि कोरोना के समय इसकी आवश्यकता महसूस हुई थी तभी इसको जल्द से जल्द बनाने का निर्णय हुआ था इसे तय समय में बनाकर तैयार किया गया है।


By - sagar tv news

06-Feb-2021

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

बंडा जहरीली शराब कांड के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप! 39 पुलिसकर्मी लाइन अटैच, बड़े पैमाने पर तबादले
by sagar tv news , 21-Sep-2026
सागर में जहरीली शराब का कहर, 19 मौ तें, 112 मरीज भर्ती; 10 आरोपी गिरफ्तार | SAGAR TV NEWS |
by sagar tv news , 07-Sep-2026
Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.