सागर में अब आधुनिक तरीके से 90 मिनिट में अंतिम संस्कार || STVN INDIA || SAGAR TV NEWS ||


 

 

सागर स्मार्ट सिटी द्वारा नरयावली नाका मुक्तिधाम में बनाये गए 1 करोड़ 13 लाख की लागत से विद्युत शवदाह गृह को तय समय में बनाया गया, रविवार को नगरीय प्रशासन मंत्री भूपेंद्र सिंह, समाजसेवी रघु ठाकुर, सांसद राजबहादुर सिंह, विधायक शैलेन्द्र जैन, जिला कलेक्टर दीपक सिंह, निगमायुक्त आर.पी अहिरवार, स्मार्ट सिटी सीईओ राहुल सिंह की उपस्थिति में किया गया।कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मंत्री भूपेंद्र सिंह ने कहा शमशान घाट प्रत्येक व्यक्ति का अंतिम पड़ाव है। हमारी नैतिक जिम्मेदारी है की यहां सारी व्यवस्थाएं सुदृण हों। शहर के अन्य मुक्तिधामों को भी स्मार्ट सिटी योजना तहत लेकर विकास कार्य किए जायेंगे। सागर को संभाग का मॉडल टाउन बनाने का प्रयास हमारे द्वारा किया जा रहा है। इसके लिए सागर गौरवान्वित है की मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने खुद शहर के 5 साल में होने वाले विकासकार्यों की प्रजेन्टेशन के माध्यम से समीक्षा की। जिसमें विभिन्न परियोजनाओं जैसे एलिवेटेड कॉरिडोर, सोलर एनर्जी सिस्टम, राजघाट डेम की ऊचाई बढ़ा पानी ग्रहण क्षमता बढ़ाना, ट्रांसपोर्ट नगर, डेरी विस्थापन, सी एंड डी बेस्ट प्लांट, स्ट्रीट लाइट व्यबस्था आदि पर कार्य किया जा रहा है। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे समाज सैव्वी रघु ठाकुर ने कहा स्मार्ट सिटी द्वारा सागर में बनाया गया यह शवदाह गृह सारे मध्यप्रदेश में शीर्षस्थल पर है। मैंने भोपाल, इंदौर जैसे शहरों के भी शवदाह गृह देखे है परन्तु सागर जैसा अत्याधुनिक शवदाह गृह कहीं और नहीं है।सांसद राजबहादुर सिंह बोले की मंत्री भूपेन्द्र सिंह सागर के हैं, इसलिए सागर की जनता के प्रति विशेष लगाव है और सागर के चहुंमुखी विकास के लिए मंत्री जी लगातार प्रयासरत है विधायक शैलेन्द्र जैन ने कहा आज मंत्री भूपेन्द्र सिंह के अथक प्रयाशों से सागर का कायाकल्प हो रहा है। विद्युत शवदाह गृह के निर्माण से ऐसे गरीब जिनके पास पारंपरिक शवदाह के लगभग 3000 रूपये खर्च करने की गुंजाईश भी नहीं है। इससे उनकी परेशानी दूर होगी। बारिस में भी ठीक से शवदाह किया जा सकेगा। निगमायुक्त आर पी अहिरवार ने स्वागत उद्बोधन दिया और बताया कि लगभग 300 स्क्विरफ़िट क्षेत्र में बने इस शवदाह गृह में इलेक्ट्रिक शवदाह मशीन रूम, कंट्रोल रूम, चिमनी, टायलेट आदि तैयार किए गए हैं।


By - sagar tv news

07-Feb-2021

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.