बीबी से परेशान होकर युवक ने फंदे पर लटककर कर लिया खुद को ख़त्म


 

 


छतरपुर जिले के महोबा रोड पर मिशन हॉस्पिटल के सामने भारत होटल के कर्मचारी ने फांसी लगाकर आत्महत्या  कर ली । उधर सुबह जब होटल खोलने गए कर्मचारी ने पंखे पर लटकी हुई लाश को देखा तो होटल के मालिक ने पुलिस को सूचना दी,मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजते हुए मामले की जांच शुरू कर दी है। हालांकि घटना के पीछे की वजह अभी तक सामने निकलकर नहीं आई है लेकिन पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने का इंतजार कर रही है साथ ही घटना के पीछे की वजह भी पता लगाने में जुटी हुई है । जानकारी के अनुसार छतरपुर शहर के बसारी दरवाजा निवासी जितेंद्र वर्मा नाम का युवक भारत होटल में नौकरी किया करता था और आज अचानक उसने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली । उधर मौके पर मौजूद होटल कर्मचारी का कहना है कि मृतक अपनी बीवी को लेकर काफी परेशान था और वह मायके से करीब 8 माह से नहीं आई हुई थी जिस कारण से उसने मंगलवार को छुट्टी लेने के लिए बोला था मगर उसके पहले ही उसने पंखे पर लटक कर आत्महत्या कर ली । 


By - sagar tv news

08-Feb-2021

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Sagar- 4 हजार करोड़ की बीना-कटनी तीसरी रेल लाइन तैयार, सागर दमोह की बदलेगी तस्वीर | SAGAR TV NEWS |
by sagarttvnews, 25-Apr-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.