गाय के बछड़े जानते हैं अंक विद्या,नंबर पुकारते ही मां के पास पहुंच जाते हैं दूध पीने || STVN INDIA ||


 

 

मध्यप्रदेश के सागर से लगे रतौना में बने गोकुल ग्राम में गाय-बछड़ों को अंक विद्या सिखाई जा रही है। दरअसल यहां करीब 350 गाय और बछड़े हैं। उनकी पहचान नंबरों से होती है। गोकुल ग्राम में गायों को रखने के लिए गौशाला और बछड़ों को रखने के लिए बाड़े बनाए गए हैं। सुबह-शाम बाड़े के गेट पर एक ही रंग के बछड़े एकत्र हो जाते हैं। उन्हें पता चल जाता है अब मां का दूध पीने मिलेगा। ग्वाले जैसे ही मां का नंबर पुकारते हैं बछड़े एक-एक कर अपनी मां के पास दूध पीने पहुंच जाते हैं। केयर टेकर अशोक ने बताया कि वह यहां 14 साल से काम कर रहे हैं। बछड़ों के जन्म से ही वह उनके साथ समय बिताते हैं और उन्हें नंबरों से पुकारने लगते हैं। धीरे-धीरे बछड़े नंबर समझने लगते हैं। कुछ समय तक बछड़ों को मां के पास रखा जाता है फिर बाड़े में ले जाते हैं। गाय की संख्या बार-बार पुकराने से बछड़े समझ जाते हैं। गोकुल ग्राम के प्रबंधक डॉ.एसके पचौरी ने बताया कि गाय और बछड़ों का रंग एक जैसा होने से उनकी पहचान में दिक्कत होती है। इसलिए यहां के केयरटेकर अशोक ने गाय-बछड़ों को नंबर दे रखे है। गाय को पहले नंबर एलॉट कर देते है जब बच्चा होते है तो उन्हें भी गाय का नंबर दे दिया जाता है। गोकुलग्राम में उन्नत नस्ल की गाय से जन्मे बछड़ों को रखा गया है।


By - anuj Goutam (City,Sagar MP)

08-Feb-2021

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

बंडा जहरीली शराब कांड के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप! 39 पुलिसकर्मी लाइन अटैच, बड़े पैमाने पर तबादले
by sagar tv news , 21-Sep-2026
सागर में जहरीली शराब का कहर, 19 मौ तें, 112 मरीज भर्ती; 10 आरोपी गिरफ्तार | SAGAR TV NEWS |
by sagar tv news , 07-Sep-2026
Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.