जीएम करेंगे रेल्वे स्टेशन का दौरा तैयारियां हुई बेहद तेज


 

 


सागर जिले के खुरई रेल्वे स्टेशन पर जबलपुर जोन के डीआरएम एस के विश्वास ने दौरा किया। वो करीब डेढ़ घंटे तक रुके। और रेलवे स्टेशन रेलवे कॉलोनी में चल रहे कामों का जायजा लिया। 12 फरवरी को महाप्रबंधक का दौरा है। इसके लिए तैयारियां जोरों पर की जा रही हैं डीआरएम ने साफ-सफाई सहित अन्य कामों के संबंध में कर्मचारियों को निर्देश दिए सभी को समय के अंदर काम पूरा करने को कहा उनकी टीम में आए अधिकारियों ने अपने-अपने विभाग के दस्तावेजों को चेक किया। विभाग के आधार पर कामों में कमी होने पर उसको पूरा करने के निर्देश दिए गए। रेलवे स्टेशन पर सफाई कर्मियों की व्यवस्था नहीं है जिससे गंदगी फैलती है मीडिया ने इस संबंध में डीआरएम विश्वास से बातचीत की डीआरएम ने कहा कि तीसरी रेलवे लाइन का काम प्रगति पर है उसके आधार पर नया रेलवे स्टेशन भी डेवलपमेंट किया जाएगा। इसके बाद यह डिपेंड करेगा की कौन-कौन सी सुविधाएं रेलवे स्टेशन पर दी जानी है। डीआरएम ने बताया कि 12 फरवरी को जीएम का द्वारा मालखेड़ी से शुरू होगा। उसके बाद खुरई रेलवे स्टेशन का महाप्रबंधक निरीक्षण करेंगे। यहां पर रेलवे कॉलोनी के बच्चों के लिए चिल्ड्रन पार्क विकसित किया गया है इसके अलावा ट्रैक मशीनों के सुपरवाइजर के लिए रेस्ट रूम बनाया गया है इन दोनों निर्माणों का महाप्रबंधक द्वारा उद्घाटन किया जाएगा।-


By - sagar tv news

09-Feb-2021

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

बंडा जहरीली शराब कांड के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप! 39 पुलिसकर्मी लाइन अटैच, बड़े पैमाने पर तबादले
by sagar tv news , 21-Sep-2026
सागर में जहरीली शराब का कहर, 19 मौ तें, 112 मरीज भर्ती; 10 आरोपी गिरफ्तार | SAGAR TV NEWS |
by sagar tv news , 07-Sep-2026
Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.